19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नए तरीके से होंगे टेंडर, बोर्ड बैठक से पहले शुरू होगी प्रक्रिया

बरेली। नगर निगम की बोर्ड बैठक 11 अक्टूबर को होने जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नए तरीके से टेंडर होने है। बोर्ड बैठक से पहले टेंडर की प्रक्रिया 10 से शुरू होने जा रही है। 11 को एक तरफ सदन चल रही होगी। वहीं दूसरी ओर टेंडर खोले जाने की व्यवस्था होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
umesh.jpg

डोर टू डोर कूड़े को लेकर हंगामा होने की आशंका

जब से नगर निगम का नया बोर्ड चयन हुआ है तभी से विकास के काम रफ्तार नहीं पकड़े हैं। पिछली बैठकों हंगामा करने के बाद सदन के सदस्यों को आश्वासन मिला था कि काम शुरू करा दिए जाएंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। जनता ने विकास के मुद्दे पर पार्षदों का विरोध शुरू कर दिया। पार्षद इसको लेकर नाराज है। 11 अक्टूबर को सदन की बैठक बुलाई गई है। अचानक सदन बुलाने का प्रस्ताव जारी होते ही नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस बार सदन में डोर टू डोर कूड़ा को लेकर जमकर हंगामा होने की आशंका है। वहीं जो काम अधूरे पकड़े हैं उन्हें न किए जाने जैसे मुद्दे जोर पकड़ेंगे।

जनता से जुड़े मामले उठाएंगे पार्षद

नगर निगम अधिकारियों ने सदन के विरोध से पहले डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की नई पारी शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, पार्षद सलीम अहमद, छंगामल मौर्या, गौरव सक्सेना, राजेश अग्रवाल आदि ने कहा है कि सदन में जनता से जुड़े मामले को उठाया जाएगा। मेयर डा. उमेश गौतम ने बताया कि बोर्ड की सामान्य बैठक 11 को बुलाई है। इसके लिए सभी सदस्यों को सूचित करने के लिए अधिकारियों को कहा है। पार्षदों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग