16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली ऑब्स एंड गाइनी सोसाइटी की नई अध्यक्ष बनीं डॉ. लतिका, डॉ. अनीता नाथ सचिव और डॉ. अनुजा कोषाध्यक्ष

बरेली ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी (BOGS) का अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. लतिका अग्रवाल ने नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही डॉ. अनीता नाथ को सचिव और डॉ. अनुजा सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नई कार्यकारिणी दो वर्षों तक संस्था का संचालन करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बरेली ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी (BOGS) का अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. लतिका अग्रवाल ने नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही डॉ. अनीता नाथ को सचिव और डॉ. अनुजा सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नई कार्यकारिणी दो वर्षों तक संस्था का संचालन करेगी।

समारोह की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष डॉ. मृदुला शर्मा के कार्यकाल की उपलब्धियों की प्रस्तुति के साथ हुई। उन्होंने पिछले दो वर्षों में हुए शैक्षणिक, सामाजिक और चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. लतिका अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य आने वाले दो वर्षों में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाना होगा। उन्होंने वादा किया कि संस्था को आमजन से जोड़ा जाएगा और जनहित में कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉ. लतिका ने कहा:

"साइंटिफिक सेशंस, हेल्थ अवेयरनेस कैंप, राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर चला जाएगा।"

इस अधिष्ठापन समारोह में बरेली की जानी-मानी स्त्रीरोग विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से डॉ. उषा जैन, डॉ. सुधा यादव, डॉ. लता अग्रवाल, डॉ. नीरा अग्रवाल, डॉ. भारती सरन, डॉ. मीरा, डॉ. सोनिका बैजल और डॉ. छवि बास जैसे वरिष्ठ चिकित्सकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।