
बरेली। बारादरी पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 लाख रुपये की 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विकास भवन के पास बारादरी पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी मुबारिक पुत्र असफाक किला क्षेत्र के स्वाले नगर नवादिया को रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पहले वह जुआ और सट्टा जैसे अवैध धंधें करता है। इस मामले में जेल भी जा चुका है। हाल ही में पुलिस द्वारा सट्टेबाजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कारण उसने सट्टे का काम बंद कर दिया था। तेजी से पैसा कमाने के लालच में उसने उत्तराखंड के किच्छा से कम दाम में स्मैक खरीदी और बरेली के गगापुर, रोडवेज, किला और झुमका चौराहा जैसे इलाकों में फुटकर में बेचने लगा। उसने स्वीकार किया कि वह आमतौर पर शाम के समय स्मैक बेचता था ताकि पुलिस से बच सके, लेकिन इस बार वह पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्कर मुबारिक पर पहले से कई मुकदमें दर्जं हैं। जुए और सट्टे के मामले में जेल भी जा चुका है। अब पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, दरोगा अखिलेश उपाध्याय, सौरभ तोमर, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, प्रदीप कुमार और कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी शामिल रहे।
Updated on:
26 Mar 2025 06:02 pm
Published on:
26 Mar 2025 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
