7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में डॉक्टर की लापरवाही से चली गई दो दिन के नवजात की जान, परिजनों का जमकर हंगामा

बरेली। बड़े ऑपरेशन के बाद पैदा हुए दो दिन के नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
pareejan.jpg


परिजनों को जानकारी दिए बिना बच्चे को दूसरे नर्सिंग होम में करा दिया भर्ती

पीलीभीत बाइपास पर सनसिटी विस्तार कॉलोनी में प्राइवेट अस्पताल है। यहां भोजीपुरा के भूड़ा निवासी हुकुमचंद ने गर्भवती पत्नी लक्ष्मी को भर्ती कराया था। शुक्रवार को लक्ष्मी का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ और उसने बेटे को जन्म दिया था। हुकुमचंद्र ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बेटे के शरीर पर कई चोट थी। आंशका जताई कि डॉक्टर ने ठीक से सीजर नहीं किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बच्चे को दूसरे नर्सिग होम में भर्ती करा दिया। यहां शनिवार देर रात हालत बिगड़ गई और नवजात की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही नवजात के परिवार वाले हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग