scriptEntertainment Exhibition: Don't be surprised, Bareilly also has India | मनोरंजन प्रदर्शनी : चौंकिए मत, बरेली में भी है इंडिया गेट | Patrika News

मनोरंजन प्रदर्शनी : चौंकिए मत, बरेली में भी है इंडिया गेट

locationबरेलीPublished: Jun 01, 2023 08:03:59 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। बच्चों के मनोरंजन के लिए बरेली में इंडिया गेट बनाया गया है। बिशप इंटर कॉलेज में आयोजित बरेली मनोरंजन विकास प्रदर्शनी में इंडिया गेट के साथ ही बच्चों के एडवेंचर के कई गेम लगाए गए हैं।

india_gate.jpg
झूले, खिलौने और मिक्की माउस बने आकर्षण का केंद्र

बरेली मनोरंजन प्रदर्शनी के आयोजक अरुण थामस ने बताया कि बच्चों के झूले, मिक्की माउस, एडवेंचर के गेम आकर्षण का केंद्र है। कम बजट में बच्चे अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी में पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। वह बच्चों के गेम खेलने, झूला झूलने से लेकर तमाम तरीके के नए खिलौनों की व्यवस्था की गई है। शाम ढलते ही बिशप मंडल रोशनी से जगमगा उठता है। रंग बिरंगी सतरंगी लाइटें देखकर बच्चे रोमांचित हो रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.