17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या फैसले के बाद पाकिस्तान की साजिश बेनकाब, मौलाना का वीडियो वायरल होने पर हड़कम्प

पाकिस्तान हिंदुस्तान में नफरत फैलाना चाहता है और बरेलवी मरकज को बदनाम करने की साजिश रच रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या फैसले के बाद  पाकिस्तान की और साजिश बेनकाब- देखें वीडियो

अयोध्या फैसले के बाद पाकिस्तान की और साजिश बेनकाब- देखें वीडियो

बरेली। सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या पर दिए गए फैसले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान देश में लगातार अमन और चैन में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है। इस बार पाक के मौलाना ने हिंदुस्तान में जहर घोलने का विवादित भाषण दिया है। अयोध्या पर आए फैसले को लेकर पाक के मौलाना ने विरोध करते हुए खुद को बरेलवी बता कर भड़काऊ तक़रीर करी है। मौलाना ने अपनी तक़रीर में देवबंद का भी नाम लिया है। वहीँ बरेली मरकज से जुड़े मौलाना शहाबुद्दीन ने साफ़ कर दिया है कि इस मौलाना का बरेली मरकज से कोई लेना देना नहीं बल्कि ये मौलाना पाकिस्तान का है।

शहर में एक मौलाना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। मौलाना खुद को बरेलवी मसलक का बता रहा है और अयोध्या फैसले पर भड़काऊ तक़रीर कर रहा है। वायरल वीडियो के बारे में जब बरेलवी उलेमा मौलना शहाबुद्दीन से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ़ कर दिया कि ये मौलाना दुश्मन मुल्क पाकिस्तान का है और इसका बरेली मरकज से कोई लेना देना नहीं है। पाकिस्तान हिंदुस्तान में नफरत फैलाना चाहता है और बरेलवी मरकज को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। उनका कहना है की हिंदुस्तान का मुसलमान अमन पसन्द है। शहाबुद्दीन का कहना है बाबरी मस्जिद अयोध्या पर हक्के मिल्कियत के मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट की जानिब से जो फैसला सुनाया गया है हम उसका सम्मान करते है और चाहते है की अब इस मुद्दे को यही खत्म कर दिया जाए।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग