
कई दबिश के बाद भी हत्थे नहीं आया, बिथरी पुल के नीचे दबोचा
पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार करने के लिए कई दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं आया। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की फैजान बिथरी पुल के नीचे खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, वहीं किशोरी को बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता है। उससे शादी करने के लिए भगाकर अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस धारा में बढ़ोतरी करेगी।
यह था पूरा मामला
बिथरी चैनपुर के युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के चार बजे जब वह और उनकी पत्नी सोकर उठे तो उनकी 15 साल की बेटी घर पर नहीं थी। ग्रामीणों से पता चला कि बिथरी चैनपुर निवासी फैजान उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। फैजान के साथ राशिद, नदीम और इरशाद ने दिया था। घर से जाते समय आरोपी के कहने पर उनकी बेटी घर में रखे 20 हजार रुपये व जेवर साथ ले गई थी। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
Published on:
09 Jun 2023 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
