28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीलौर झील पर फैमिली ट्रेन का आगाज, 28 अक्तूबर से सैलानी उठा सकेंगे मजा, यूपी सरकार के मंत्री करेंगे उद्घाटन

रामनगर स्थित लीलौर झील (यक्ष सरोवर) अब और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। झील के किनारे चलने वाली पांच डिब्बों वाली फैमिली ट्रेन का उद्घाटन 28 अक्तूबर को प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। रामनगर स्थित लीलौर झील (यक्ष सरोवर) अब और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। झील के किनारे चलने वाली पांच डिब्बों वाली फैमिली ट्रेन का उद्घाटन 28 अक्तूबर को प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को सिरौली नगर पंचायत का अमला झील परिसर की सफाई और सजावट में जुटा रहा।

इस महाभारतकालीन झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का श्रेय मंत्री धर्मपाल सिंह को जाता है। झील के सुंदर और साफ बनाए जाने की निगरानी खुद डीएम अविनाश सिंह कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर झील में हमेशा पानी की भरपूर व्यवस्था के लिए पंप भी लगाए गए हैं। इस साल 15 अगस्त को मंत्री और डीएम ने झील में नौका विहार का शुभारंभ किया था। अब फैमिली ट्रेन का आगाज होने जा रहा है।

लीलौर झील को महाभारतकालीन माना जाता है। कहा जाता है कि यहीं यक्ष ने युधिष्ठिर से सवाल पूछे थे। इसी झील में स्नान से महाराज लीलाधर कुष्ठ रोग से मुक्त हुए थे और उन्होंने झील के किनारे तपेश्वर नाथ धाम की स्थापना की थी, जो आज भी श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र है।

डीएम ने झील के किनारे पर्यटकों के लिए गेस्ट हाउस, बच्चों के झूले, बेंच और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही थी। झील पर साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने झील के किनारे स्थायी पुलिस चौकी और तपेश्वर नाथ मंदिर के सुंदरीकरण की भी मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग