2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरीदपुर पुलिस ने दबोचा बाइक चोर गिरोह, तीन आरोपियों से 6 मोटरसाइकिलें बरामद

फरीदपुर पुलिस ने बुधवार को एक शातिर बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन और चेचिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का काम कर रहे थे। इनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।

2 min read
Google source verification

फरीदपुर पुलिस ने दबोचा बाइक चोर गिरोह (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। फरीदपुर पुलिस ने बुधवार को एक शातिर बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल चोरी कर उनके इंजन और चेचिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का काम कर रहे थे। इनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी फरीदपुर के रेशम बाग अंडरपास के पास से हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की बाइकों के साथ हाईवे किनारे खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदपुर पुलिस ने फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां गौटिया निवासी सुहैल पुत्र वली उल्ला, इमरान पुत्र अशरफ और बदायूं के बिनावर नई बस्ती निवासी अयान पुत्र आले हसन को गिरफ्तार किया है। तीनों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक अयान पेशे से बाइक मैकेनिक है। वह चोरी की बाइकों के इंजन नंबर घिसकर नकली नंबर उकेरता था और फिर उन्हें बेचने में मदद करता था। बाकी दोनों साथी बाइक चोरी में उसका साथ देते थे।

आरोपियों से 6 बाइक बरामद

इन आरोपियों से पुलिस ने 6 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी काफी समय से इस धंधे में लगे थे और चोरी की बाइकों के पार्ट्स तक अलग-अलग करके बेच देते थे। खास बात यह है कि बरामद बाइकों के इंजन और चेचिस नंबर या तो मिटाए गए हैं या नकली नंबर डाले गए हैं, जिससे कोई पकड़ में न आ सके।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थानों में इनके खिलाफ बाइक चोरी के केस चल रहे हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये शामिल

आरोपियों की गिरफ्तार करने वाली टीम में फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम, उप निरीक्षक लोकेश तोमर, राहुल पंवार और कांस्टेबल भानू, अजय तोमर, विनय यादव, पवन कुमार, मेघश्याम व प्रांजय निर्वाल शामिल रहे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग