16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी की सम सेमेस्टर परीक्षा डेटशीट, 29 अप्रैल से बजेगी परीक्षा की घंटी, काउंटडाउन शुरू, बढ़ी धड़कनें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के इस ऐलान के साथ ही हजारों छात्रों के लिए परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। स्नातक चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 13 जून तक चलेंगी। हालांकि द्वितीय सेमेस्टर की डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है।

अलग-अलग समय पर होंगी परीक्षाएं, शेड्यूल हुआ तय

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई को समाप्त हो जाएंगी, जबकि छठे सेमेस्टर का अंतिम पेपर 13 जून को होगा। खास बात यह है कि को-करिकुलर और वोकेशनल विषयों की परीक्षा केवल बैक पेपर वाले छात्रों के लिए ही आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि जिन विषयों में इस बार बदलाव किया गया है, उनकी परीक्षाएं संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर कराएंगे। इससे छात्रों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन कॉलेजों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

पहले ही दिन विविध विषयों की परीक्षा

29 अप्रैल को बीए चतुर्थ सेमेस्टर के तहत संगीत (वोकल, सितार, तबला), कोरियोग्राफी, पर्शियन और इनकम टैक्स लॉ एंड अकाउंट्स जैसे विषयों की परीक्षा होगी। इसी दिन छठे सेमेस्टर में संगीत, कोरियोग्राफी, पर्शियन, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी के पेपर होंगे। 30 अप्रैल को बीए/बीएससी सांख्यिकी, बीकॉम मार्केटिंग, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और बीबीए के पेपर होंगे। 1 मई को ट्रेवल एंड टूरिज्म, फंक्शनल हिंदी, अरेबिक, फैशन डिजाइनिंग, बॉटनी और कॉमर्स की परीक्षाएं होंगी। बीएससी होम साइंस की परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी। बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई तक चलेंगी, जबकि छठे सेमेस्टर का आखिरी पेपर 22 मई को होगा।

अलग-अलग कोर्स की अंतिम तिथियां तय

बीएससी और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई को समाप्त होंगी। बीएससी छठे सेमेस्टर का अंतिम पेपर 22 मई को होगा। वहीं बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई तक चलेंगी और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई तक खत्म होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से तैयारी पूरी करें और परीक्षा शेड्यूल पर नजर बनाए रखें।