
मिल में गन्ना तोल और केन को किसानों ने किया बंद
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित ओसवाल चीनी मिल पर पिछले वर्ष का किसानों का करोड़ो रुपये बकाया है। बकाया भुगतान न होने से पहले किसान पहले ही परेशान थे। रविवार को उन्हें जानकारी मिली कि मिल प्रबंधन बिचौलियों से सांठगाठ कर बाहर का गन्ना खरीद रहा है। किसान शाम पांच बजे मिल पर पहुंचे और बाहर से आए छह गन्ना लदे ट्रॉलों को देखा भड़क गए। पूछताछ में पता चला कि गन्ना से लदे ट्रॉले बिचौलियों द्वारा बाहर से लाए गए है। आक्रोशित किसान मिल में हंगामा करने लगे। मिल में गन्ना तोल और केन को बंद कर दिया।
पुलिस ने जीएम को भीड़ से बचाया, गन्ना के ट्रॉलो को कब्जे में लिया
सूचना पर विधायक डॉ. एमपी आर्या, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आसुतोष गंगवार, भाजपा नेता लेखराज गंगवार समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। किसानों के समर्थन में मिल प्रबंधन की जमकर क्लास ली। मौके पर नवाबगंज एसडीएम ने मिल के जीएम वीएन मिश्रा को बुलाया। जीएम को आता देख आक्रोशित किसानों ने उन्हें घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों ने जब भीड़ से बचने का प्रयास किया तब तक गुस्साए किसानों ने जीएम को मिल परिसर में ही दौड़ाकर पीट दिया। पुलिस ने जीएम को भीड़ से बचाया। विधायक ने आकोशित किसानों को बाहर से गन्ना ला रहे बिचौलियों व मिल प्रबंधन पर कार्रवाई का अश्वासन दिया। एसडीएम के निर्देश पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने बाहर से आए गन्ना के ट्रॉलो को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर लिया। तब जाकर किसान शांत हुए।
Published on:
26 Nov 2023 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
