12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क को लेकर रात में भी नगर निगम में डाला किसानों ने डेरा, धरना प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ समेत तीन थानों की पुलिस पहुंची

रसाखेड़ा गोकिलपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान नगर अयुक्त व मेयर दोनों ही नगर निगम में मौजूद नहीं थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और किसानों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

2 min read
Google source verification

बरेली। परसाखेड़ा गोकिलपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान नगर अयुक्त व मेयर दोनों ही नगर निगम में मौजूद नहीं थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और किसानों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने भी दोपहर निगम पहुंचकर किसानों को सर्मथन किया। निगम में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

परसाखेड़ा में 126 दिनों से सड़क को लेकर धरने पर बैठे हैं किसान

परसाखेड़ा, बंजरिया, गरगईया उर्फ गोकिलपुर, ललपुरा और परसाखेड़ा गौटिया गांव के किसान बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। ग्रामीणों ने नगर निगम के बाहर निकलने वाले रास्तों पर ट्रॉली लगाई और आवाजाही बंद कर दी। किसानों ने कहा कि वे लोग 126 दिनों से सीबीगंज में धरना दे रहे हैं। लेकिन 280 मीटर की सड़क का निर्माण नहीं हो रहा।

झुमका तिराहे से पड़ने वाली सड़क से कुछ लोगों को ही फायदा

उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों ने जहां जमीन खरीदी है, वहां से निगम सड़क निर्माण कराने पर अड़ा हुआ है। दूसरी ओर झुमका चौराहे की ओर से सड़क निर्माण से सिर्फ दो गांव और पूर्व पार्षद का ही फायदा होगा। तीन गांव सड़क बनने के बाद भी नहीं जुड़ सकेंगे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान धरने पर जुटे हुए हैं।

खाने, पीने, रहने के पूरे इंतेजाम से पहुंचे किसान

नगर निगम परिसर में किसानों को धरना जारी है। करीब दो सौ लोग शामिल हैं। जिनमें 50 महिलाएं और 150 पुरुष हैं। ये लोग पूरे इंतेजाम से पहुंचे हैं। लेट-बैठने के लिए रजाई कंबल हैं, और खाने पीने के भी इंतेजाम हैं। किसानों ने दोपहर में निगम के मुख्य द्वार के सामने खाना बनाया था। अब राम का खाना भी वहीं बनाने का इंतेजाम चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

समर्थन में पहुंचे सपा नेता

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी अपने पदाधिकारियो के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों का समर्थन किया है। इसके अलावा सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना भी किसानों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। सपा नेताओं ने उन्हें मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मांग की है कि किसानों की समस्या को जल्द समाधान किया जाए।