
पुलिस लाइन के बाहर महिला सिपाही पर पति ने किया जानलेवा हमला (फोटो सोर्स: पत्रिका)
बरेली। यूपी 112 सेवा में तैनात महिला हेड कांस्टेबल पर उसके पति ने हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वह किसी तरह कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र की रहने वाली शीतल वर्तमान में बरेली में यूपी 112 (पीआरवी) पर तैनात हैं। वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। शीतल ने बताया कि वर्ष 2012 में उनकी शादी मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी के गांव नगला ताहर निवासी सुनील से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शराब के नशे में मारपीट करता रहा, जिससे परेशान होकर उन्होंने बरेली में स्थानांतरण लेकर अलग रहना शुरू कर दिया। जबकि सुनील मुरादाबाद में ही रह रहा था। शीतल के मुताबिक बीते 26 मई को उनकी बेटी दूध लेने पुलिस लाइन के बाहरी हिस्से में गई थी। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे सुनील ने उसका पीछा किया। बेटी के बताने पर जब शीतल बाहर आईं तो कार के पीछे छिपा सुनील अचानक सामने आया और हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में शीतल के हाथ में गंभीर चोटें आईं।
किसी तरह जान बचाकर शीतल कोतवाली पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी पति सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित विषय:
Published on:
27 May 2025 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
