6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्मी एक्शन : नशेड़ी युवकों ने बाइक से पुलिया पर किया स्टंट, लगी टक्कर, खाई में गिरे, हुआ ये हाल

फिल्मी स्टाइल में दो नशेड़ी युवकों ने पुलिया पर स्टंट करने की कोशिश की। पुलिया से बाइक टकरा गई। इससे बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मृतक तस्लीम और आशु अली (फाइल फोटो)

बरेली। फिल्मी स्टाइल में दो नशेड़ी युवकों ने पुलिया पर स्टंट करने की कोशिश की। पुलिया से बाइक टकरा गई। इससे बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने खाई में दोनों युवकों को पड़ा देखा
सिरौली के मोहल्ला काजी टोला निवासी तस्लीम व मोहल्ला सईदान निवासी आशु अली दोस्त थे। सिरौली गुरगांव मोड़ पर बाइक पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खाई में दोनों युवकों को पड़ा देखा। इससे वहां सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल लव सिरोही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दोनों युवक स्मैक पीने के थे आदी
दोनों युवक सिरौली के रहने वाले थे। स्मैक पीने के आदी थे। तलाशी में उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की। मौत की खबर सुनते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। तस्लीम के पिता मुस्तफा खां ने बताया कि तस्लीम घर से बिना बताए सुबह नौ बजे निकला था। उसके घर वापस आने के बजाय मौत का पैगाम आया। उन्होंने बताया कि तस्लीम हल्द्वानी काम करता था। उसने हल्द्वानी जाने के लिए सुबह सामान पैक किया था। इसके बाद अपने दोस्त आशु अली के साथ बाइक से कहीं निकल गया। कुछ देर बाद हादसे की खबर मिली।