7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा अध्यक्ष की बैंक अफसर बहन और भांजे समेत चार पर एफआईआर, ये दे डाली धमकी

भाजपा महानगर अध्यक्ष उनकी बहन, भांजे और भांजी दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फंस गये हैं। दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर भाजपा अध्यक्ष के रिश्तेदारों ने युवती को पीटा।

2 min read
Google source verification

भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ साइड में उत्कर्ष।

बरेली। भाजपा महानगर अध्यक्ष उनकी बहन, भांजे और भांजी दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फंस गये हैं। दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर भाजपा अध्यक्ष के रिश्तेदारों ने युवती को पीटा। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। थाना किला में उनकी बैंक अफसर बहन, भांजा, भांजी और उसके इंजीनियर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष हैं रिश्तेदार, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी
किला में छोटी बमनपुरी के रहने वाले राजीव सक्सेना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पारुल का विवाह 2 फरवरी 2022 को शास्त्री नगर में कृष्ण कुंज के रहने वाले उत्कर्ष सक्सेना से किया था। शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किये गये। ससुराल वाले दस लाख रुपये की और डिमांड कर रहे थे। उत्कर्ष शराब के नशे में पारुल से मारपीट करता था। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल वाले नहीं माने। 29 की सुबह नौ बजे उनकी बेटी घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पति उत्कर्ष सक्सेना सास पूनम सक्सेना ने उससे दस लाख रुपये मायके से लाने को कहा। उसे थप्पड़ मार कर अपमानित किया। उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जैसे तैसे वह छूट कर भागी। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी। पुलिस ने पहुंचकर पारुल को वहां से बचाया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची। ससुराल वालों ने धमकाया, कहा कि भाजपा नेता अधीर सक्सेना हमारे रिश्तेदार हैं। पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। हमसे समझौता कर लो। अधीर सक्सेना हमारे परिवार वालों पर राजनीतिक दबाव बनाकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसकी वजह से पूरा परिवार परेशान और दहशत में है।

सास बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ग्रेड वन अफसर, पति की मेडिकल कॉलेज में कैंटीन
पारुल सक्सेना ने बताया कि उनकी सास पूनम सक्सेना बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ए ग्रेड अफसर हैं। पति उत्कर्ष की मेडिकल कॉलेज में कैंटीन है। वह शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते हैं। मायके से 10 लाख रुपये नकद लाने की डिमांड करते हैं। पति से उनका डेढ़ साल का बेटा है। दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन पति मारपीट और गाली गलौज करते हैं। भूखा प्यासा रखते हैं। घर ना बिगड़े। इस वजह से वह चुपचाप सहन करती रहीं, लेकिन उसके पति उत्कर्ष, सास पूनम सक्सेना, हरियाणा में गुड़गांव सेक्टर 46 की रहने वाली ननद आकांक्षा सक्सेना और उसके इंजीनियर पति अभिनव चौधरी उनका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्हें परेशान करते हैं। किला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग