
बरेली। नगर निगम के तीन बड़े ठेकेदारों को आखिरकार मेयर की नाराजगी झेलनी पड़ गई। ठेकेदारों ने टेंडर मिलने के बाद अधूरा काम छोड़ दिया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद वह निर्माण कार्य पूरा नहीं कर रहे थे। जिस पर मेयर डॉक्टर उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने तीन फर्मो को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है।
टेंडर लेने के बाद भी नहीं कर रहे थे सड़क का निर्माण
टेंडर लेने के बाद भी ठेकेदार सड़क का निर्माण नहीं कर रहे थे। जिस पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उनकी जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है। मेयर डा. उमेश गौतम की सख्ती के बाद नगर निगम का निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। लापरवाही करने वाली तीन फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।
इन फर्मों के खिलाफ की गई कार्रवाई
अनवार हुसैन के द्वारा सहसवानी टोला में सीसी टाइल्स सड़क व नाली और एसए इंटरप्राइजेज द्वारा जोगी नवादा वार्ड में सीसी सड़क व नाली का काम व गोयल कंस्ट्रक्शन को मढ़ीनाथ गणेशनगर में सीसी सड़क व टाइल्स का काम आवंटित किया गया था। तीनों फर्मों की ओर से काम अधूरा छोड़ दिया। नोटिस जारी होने पर भी काम शुरू नहीं किया गया था। पार्षदों की शिकायत के बाद जब मेयर ने चिट्ठी लिखा तो विभाग ने तीनों फर्मों की फाइलें नगरयुक्त के कार्यालय भेज दी। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने तीनों फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया।
Published on:
19 Jun 2024 11:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
