
बरेली। बारादरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, फर्जी निकाहनामा तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पीड़िता की 14 वर्षीय पुत्री से आरोपी इज्जतनगर का रहने वाला जासम पुत्र हाशम काफी समय से गलत निगाह रखे हुए था। आरोपी कई बार किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर चुका है। जब किशोरी ने घर आकर यह बात अपनी मां को बताई तो आरोपी ने उनके परिवार से रंजिश मान ली।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने अपनी बेटी का निकाह उससे नहीं कराया तो वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोप है कि जासम ने फर्जी तरीके से एक निकाहनामा तैयार कर लिया और अब लगातार 5 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी ने तीन दिन में रुपये न देने पर बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने के साथ हत्या की धमकी भी दे रहा है। आरोपी ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। इससे खबराई पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की। एसएसपी के आदेश के बाद बारादरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
06 Jun 2025 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
