10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवानों के साथ सड़कों पर उतरी फिटनेस की टोली, बरेली में गूंजा ‘संडे ऑन साइकिल’ का संदेश

रविवार सुबह शहर की सड़कों पर अलग ही नजारा देखने को मिला। हाथों में हेलमेट, जोश से भरे चेहरे और फिटनेस का संदेश देती साइकिलों की लंबी कतार… मौका था भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय थल सेना की ओर से आयोजित “संडे ऑन साइकिलिंग” कार्यक्रम का।

2 min read
Google source verification
health news

प्रतीकात्मक चित्र

बरेली। रविवार सुबह शहर की सड़कों पर अलग ही नजारा देखने को मिला। हाथों में हेलमेट, जोश से भरे चेहरे और फिटनेस का संदेश देती साइकिलों की लंबी कतार… मौका था भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय थल सेना की ओर से आयोजित “संडे ऑन साइकिलिंग” कार्यक्रम का। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली गई इस साइकिल रैली में सेना के जवानों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रोजाना व्यायाम और साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना रहा।

साइकिल रैली का शुभारंभ भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र से हुआ। इसके बाद प्रतिभागी धोपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ चौक, कैंटोमेंट हॉस्पिटल, ऑफिसर मैस और अब्दुल हाफिज़ द्वार से होते हुए जाट रेजीमेंट सेंटर स्टेडियम पहुंचे। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में जवानों और खिलाड़ियों को एक साथ साइकिल चलाते देख राहगीर भी रुककर इस पहल को देखते नजर आए। पूरे रास्ते फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

रोज 30 मिनट साइकिल चलाइए, खुद को फिट रखिए

कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि रोजाना सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाकर शरीर को फिट रखा जा सकता है। अधिकारियों ने युवाओं से मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम कर खेल और व्यायाम की ओर बढ़ने की अपील भी की।

ब्रिगेडियर ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

रैली का शुभारंभ जाट रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर हरजीत पाल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद वर्मा और भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी ने प्रतिभागियों का अभिवादन कर किया। अधिकारियों ने कहा कि फिटनेस सिर्फ सैनिकों के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए जरूरी है। स्वस्थ शरीर ही मजबूत समाज की पहचान होता है।

खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी कैंट बरेली के करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुश्ती प्रशिक्षक नवीन बालियान, सेपकटाकरा प्रशिक्षक मीना कुमारी, उपेंद्र पाल, शुभम चौरसिया और अर्पित बाजपेयी समेत कई प्रशिक्षक और खेल से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों ने नियमित साइकिलिंग और फिटनेस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग