18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली

गैंगरेप पीड़िता ने हताश होकर एसएसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Google source verification

बरेली। सुनवाई न होने से नाराज गैंगरेप पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया। पीड़िता के इस कदम के बाद अफसरों ने महिला को समझाकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मीरगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। परिस्थितियों से हारकर उसे आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। वहीं पीड़िता के पति का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचा तो गैंगरेप के आरोपियों ने थाने के बाहर उसे घेर लिया और लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा।

इस मामले में जब एसपी ग्रामीण ख्याति गर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला ने चार लोगों पर दो मुकदमे दर्ज कराए थे, जिसमें मारपीट और गैंगरेप का मुकदमा है। मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जबकि एक के पास हाईकोर्ट का स्टे है। गैंगरेप के मुकदमे में फिलहाल जांच की जा रही है, जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image