20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फटा, घर में हुआ ब्लास्ट, मां-बेटे झुलसे, हालत नाजुक

फतेहगंज पश्चिमी के गांव बलिया निवासी गीता देवी पत्नी तुलाराम अपनी रसोई में सुबह के समय खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर के पाइप के फटने से भीषण आग लग गई, जिसके चलते मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मां को बचाने की कोशिश में बेटा भी झुलसा

फतेहगंज पश्चिमी के गांव बलिया निवासी गीता देवी पत्नी तुलाराम अपनी रसोई में सुबह के समय खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप अचानक फट गया और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। गीता देवी के कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा अमित कुमार मदद के लिए दौड़ा। मां को बचाने की कोशिश में अमित भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गीता देवी को गंभीर जलन के कारण बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि अमित का भी इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम दोनों की स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनका उपचार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।