
बरेली। शहर के प्रतिष्ठित गंगाशील अस्पताल में बुधवार (22 अप्रैल) को दिवंगत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि पर निशुल्क हृदय एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी।
डॉ. निशांत गुप्ता ने अपने 16 वर्षों के चिकित्सा जीवन में करीब 22 हजार मरीजों का उपचार कर उन्हें नई जिंदगी दी। उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर न सिर्फ श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास भी है।
शिविर में डॉ. विशाल अग्रवाल (सीटीवीएस सर्जन), डॉ. राहुल सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. मो. कलीम (कार्डियोलॉजिस्ट) मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। ब्लड शुगर और ईसीजी जांच पूरी तरह मुफ्त होगी। एक्स-रे और ईको कार्डियोग्राफी पर 50% की छूट मिलेगी।
गंगाशील अस्पताल का हृदय रोग विभाग 24 घंटे सक्रिय रहता है, जहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, बाईपास सर्जरी, वाल्व ऑपरेशन और दिल के जटिल उपचार नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शालिनी महेश्वरी ने बताया कि आज के दौर में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। समय पर जांच और सही इलाज ही जान बचाने का सबसे बड़ा जरिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस शिविर का लाभ उठाकर अपने दिल की सेहत जरूर जांचें।
अस्पताल प्रशासन ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान हो सके और इलाज शुरू किया जा सके।
Updated on:
22 Apr 2026 11:40 am
Published on:
22 Apr 2026 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
