26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से मनाया गया परम इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड का स्वर्ण जयंती समारोह, 1974 में हुई थी स्थापना

परम इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड सीबीगंज उद्योग में शनिवार को धूमधाम से स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार वालों ने सहभागिता की।

less than 1 minute read
Google source verification

व्हीलचेयर पर संस्थापक चेतन सुंदरानी के साथ अन्य लोग।

बरेली। परम इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड सीबीगंज उद्योग में शनिवार को धूमधाम से स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार वालों ने सहभागिता की। परम इंजीनियर्स की स्थापना चेतन सुंदरानी ने 1974 में की थी।

50 वर्षों का स्वर्णिम सफर किया पूरा
परम इंजीनियर्स ने विभिन्न क्षेत्रों में मशीनों का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण करके 50 वर्षों का स्वर्णिम सफर पूरा किया। 2024 में कंपनी का स्वर्ण जयंती वर्ष है। परम इंजीनियर के ग्राहक पूरे देश में कन्याकुमारी से हिमाचल तक, जोरहाट से लेकर दमन तक फैले हुए हैं। परम इंजीनियर ने अपनी मशीनरी बनाकर इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी निर्यात किया है।

आने वाले समय में भी बनाएंगे कीर्तिमान
मोहम्मद जाहिद परम इंजीनियर्स से सन 1974 से जुड़े हुये हैं। प्रबंधन ने उनका विशेष सम्मान किया। प्रबंधन और कर्मचारियों ने कहा कि आने वाले वर्षो में भी अपने ग्राहकों को समय से गुणवत्ता वाली मशीनरी बनाकर कीर्तिमान बनाएंगे। वर्तमान में शहर के जाने माने उद्यमी सुरेश सुंदरानी कंपनी डायरेक्टर हैं। वह कंपनी संचालित कर रहे हैं। सुरेश सुंदरानी विभिन्न संगठनों से चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंस्टीट्यूशन इंजीनियर से भी जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेने बंगलुरू और गुरुग्राम से आये सुंदरानी परिवार के मुनीश, कपिल, लता, प्रियंका, मेहुल, विवान उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग