2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर

अगर छात्र परीक्षा में पाए अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वो दोबारा मूल्यांकन करा सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:35 PM IST

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अगर छात्र परीक्षा में पाए अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वो दोबारा मूल्यांकन करा सकेगा । राजभवन के निर्देश पर यूनिवर्सिटी इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए जुट गई है। इसका प्रस्ताव परीक्षा समिति में रखा जाएगा और परीक्षा समिति की मंजूरी मिलने के बाद इसी सत्र से इसे लागू कर दिया जाएगा।


जमा करनी होगी जमानत राशि
रिजल्ट आने के बाद तमाम छात्र मूल्यांकन पर सवाल उठाते रहे हैं। स्क्रूटनी या आरटीआई के माध्यम से वो कॉपी तो देख सकते थे, लेकिन उनके लिए दोबारा मूल्यांकन की कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन अब राजभवन ने दोबारा मूल्यांकन का निर्देश दे दिया है। अब कोई भी छात्र जिसे लगता है कि उसे उसके हिसाब से अंक नहीं प्राप्त हुए तो वो जमानत राशि जमा कर अपनी कॉपी को दोबारा चेक करा सकता है। छात्र को तीन हजार रुपए जमा करने होंगे। अगर उसकी आपत्ति सही पाई गई तो कॉपी का दोबारा मूल्यांकन होगा और छात्र को बाद में 2500 रुपए वापस किए जाएंगे। हालांकि अभी इस पर विचार चल रहा है कि कितने प्रतिशत आपत्ति सही पाए जाने पर जमानत राशि जब्त की जाएगी। परीक्षा समिति में यह प्रस्ताव रखा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद उसे लागू किया जाएगा।


हर साल आती हैं सैकड़ों आरटीआई
कॉपियों के मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र हर साल सैकड़ों की संख्या में आरटीआई लगाकर अपनी कॉपी देखते है। जिसमें कॉपियों में कई गड़बड़ी भी मिली, लेकिन मूल्यांकन को चुनौती देने की व्यवस्था यूनिवर्सिटी में न होने की वजह से वो चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते थे। लेकिन अब राजभवन से चिट्ठी आने बाद छात्रों को इस मामले में राहत मिलेगी। वे दोबारा मूल्यांकन करा सकेंगे। राजभवन से निर्देश मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।