
बरेली। विवाह समारोह में दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन भड़क गई। जयमाला पर कदम लड़खड़ाते देखकर दुल्हन बोली कि दूल्हा शराब है मैं शादी नहीं करूंगी। यह देख बरातियों में खलबली मच गई। लड़के वाले शादी कराने की काफी कोशिश करते रहे लेकिन दुल्हन ने बारात लौटा दी।
फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में बैंड बाजे के साथ गुरुवार रात बरेली से बरात आई थी। सबकुछ सही चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर दूल्हे के कदम लड़खड़ाने लगे। यह देखकर दुल्हन हैरान रह गई, लेकिन उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि दूल्हा शराब के नशे में है। इसके बाद किसी ने सिगरेट दूल्हे का सिगरेट पीते वीडियो बनाया दुल्हन को दिखा गया। इसके बाद दुल्हन को पूरा विश्वास हो गया। उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर शराबी के साथ शादी नहीं करेगी।
लड़की के फैसले से राजी हुए उसके घरवाले
देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। लड़की अपने फैसले पर अड़ी रही। कहा कि शराबी लड़के से शादी नहीं करनी है। उसके फैसले से घरवाले भी राजी हो गए। बाद में दूल्हा बरात लेकर वापस चला गया। इधर, लड़की के पिता ने इस संबंध में थाने में सूचना दी।
दूल्हे का सिगरेट का कश लगा वीडियो वायरल
विवाह समारोह में दूल्हे का सिगरेट का कश लगाते किसी ने वीडियो बना लिया। वह वीडियो दुल्हन को दिखा दिया। यह देख वह दंग रह गई। जब इस बारे में दूल्हे से पूछा तो वह कुछ न बोल सका। यह बात आग की तरह बरातियों में फैल गई। दुल्हन ने शादी न करने का फैसला कर लिया।
Published on:
12 May 2023 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
