24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पर जश्न

भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता संजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Dec 18, 2017

Gujrat Election Reslut

बरेली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर देश भर में भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं इसी क्रम में बीजेपी की जीत पर बरेली में भी भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता संजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी।

यह भी पढ़ें- कान्हा की नगरी में राम मंदिर के लिए बांके बिहारी से प्रार्थना

सबका साथ मिला

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है और हमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सबका साथ मिला है जिसके कारण दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जो मेहनत की है वो सफल हुई है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री ने लगाया भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं भाजपा की जीत पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने संघर्ष किया है और विकास के मुद्दे पर कांग्रेस ने वोट मांगा है और गुजरात की जनता ने राहुल गांधी के प्रयास को सराहा है और उन्हें स्वीकार किया है। लेकिन भाजपा ने तमाम मंत्रियों को गुजरात में उतार कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है और सत्ता हासिल की है लेकिन जनता भाजपा से नाखुश है।

ये रहे मौजूद

पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाने वालों में मेयर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महामंत्री यतिन भाटिया, महामंत्री मोहित कपूर, महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, गुलशन आनंद, देवेंद्र जोशी, प्रदीप रोहिला, राज अग्रवाल, सुधांशु सक्सेना, प्रतेश पांडेय, रवि रस्तोगी, सह मीडिया प्रभारी मनोज यादव, अविनेश, गौरव गुप्ता, राकेश रावत समेत तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।