बरेली

हजरत सकलैन मियां हुए सुपुर्द-ए-खाक, इस्लामिया मैदान में हुई जनाजे की नमाज, हर आंख हुई नम

बरेली। दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन सकलैन मियां के जनाजे की नमाज रविवार को इस्लामिया मैदान में अदा कराई गई। इस दौरान लाखों लोगों का हुजूम रास्ते भर जनाजे के साथ चला। रास्ते भर हर कोई गमजादा नजर आया।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023

आखिरी दीदार करने को पहुंचे लाखों लोग

सुबह जनाजे को वाहन के जरिए दरगाह शाह शराफत मियां से इस्लामिया मैदान लाया गया। मियां हुजूर के जनाजे का आखिरी दीदार कर घरों की छतों पर खड़ी महिलाएं रोने बिलखने लगीं। रास्ते भर हर कोई गमजादा नजर आया। इस्लामिया मैदान जनाजे के पहुंचने से पहले ही पूरा भर चुका था। सुबह करीब 10:45 बजे जनाजे की नमाज सकलैन मियां के जानशीन अलहाज गाजी सकलैनी ने अदा कराई।

इन रास्तों पर रही भारी भीड़

इस्लामिया मैदान भरा होने के कारण नवल्टी चौराहा, नोमेहला, राजकीय इंटर कालेज, जिला पंचायत रोड, कुतुबखाना तक लोग सफे (कतार) बनाकर खड़े हो गए और नमाज अदा की। इसके बाद जनाजे को वापस आस्ताने लाया गया। आस्ताने के अंदर शराफत मियां की मजार के ठीक बराबर में पीरो मुरशिद सकलैन मियां को सुपुर्दे खाक के लिए स्थान तय किया गया था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर रखा था। बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को लाल फाटक से निकाला गया।

Published on:
22 Oct 2023 05:40 pm
Also Read
View All
बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर का बेटा पुलिस हिरासत में, तिलहर में तेज रफ्तार कार, टक्कर और सूटकेस, मिला नशीला पदार्थ

केजीएमयू केस में हाई अलर्ट ऑपरेशन, लखनऊ से पीलीभीत तक कसा शिकंजा, निकाह कराने वाले काजी तक पहुंची जांच, रेजीडेंट डॉक्टर अब भी अंडरग्राउंड

बॉलीवुड का ख्वाब, 25 करोड़ की ठगी, 800 करोड़ का घोटाला, निवेश का काला जाल, महाठग कन्हैया गुलाटी और भाजपा नेता पर FIR नंबर 42

75 जिलों में एक साथ बजेगा ब्लैकआउट का सायरन, 23 जनवरी को लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन, मॉक ड्रिल से होगी सुरक्षा की अग्निपरीक्षा

सीबीगंज में हुंडई शोरूम सहित अवैध निर्माण सील, बिना अनुमति निर्माण पर बीडीए की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

अगली खबर