थाना क्षेत्र के गांव अधकटा रब्बानी बेगम में गांव का दबंग दानिश पुत्र नन्हें गांव में एक किशोरी के घर में अपने दोस्त नासिर के साथ घुस गया। उस समय किशोरी के माता-पिता दवा लेने पीलीभीत गए हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर दबंग ने उसे छत से नीचे बुलाया और उसे पकड़कर अश्लील हरकते करने लगा। किशोरी के चीखने पर दानिश ने उसका मुंह कपड़े से दबा दिया। चीखने की आवज सुनकर आस पास के लोग एकत्र होने लगे तो दानिश अपने दोस्त नासिर के साथ छत से कूदकर फरार हो गया। किशोरी ने पिता के घर आने पर पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता ने दानिश के घर जाकर शिकायत की तो उसकी मां बिफर गई और झगड़े पर उतारू हो गई।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
