
मौके पर मौजूद सीओ तृतीय और पुलिस फोर्स (फोटो सोर्स: पत्रिका)
बरेली। इज्जतनगर की गलियों में मंगलवार रात पीर बहोड़ा निवासी सलीम उर्फ हीरो (35) की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव पेट्रोल पंप के पास मूंगफली की फड़ पर लहूलुहान पड़ा मिला। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि शव देखकर लोगों की रूह कांप उठी।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से खून से सने दो पत्थर बरामद हुए, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
सलीम को शराब की लत थी और अधिकतर समय घर से बाहर ही गुजारता था। परिवार में पांच बहनें और चार भाई हैं, लेकिन उसका किसी से मेलजोल नहीं था। रोजी-रोटी के लिए कभी दिहाड़ी पर काम करता तो कभी मूंगफली का ठेला लगाता। उसके जीजा हसमुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी कि सलीम अक्सर अनजान जगहों पर सो जाता था और स्वभाव से अलग-थलग रहता था।
जीजा हसमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या का खुलासा बहुत जल्द किया जाएगा। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
फुटेज में सलीम को घटना से पहले टहलते हुए देखा गया। कुछ लोगों की हरकतें संदिग्ध लगीं। पुलिस ने फुटेज में नजर आए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
संबंधित विषय:
Published on:
24 Sept 2025 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
