3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्दू युवा वाहिनी ने भरी हुंकार, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार को दी रफ्तार, जनसभा के बाद गली चौराहों पर भव्य स्वागत

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों, सनातन हिन्दू धर्म की परंपराओं का निर्वहन करने वाले युवाओं के ओजस्वी संगठन के पदाधिकारियों ने बरेली में हुंकार भर दी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों, सनातन हिन्दू धर्म की परंपराओं का निर्वहन करने वाले युवाओं के ओजस्वी संगठन के पदाधिकारियों ने बरेली में हुंकार भर दी है। रविवार को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित दिव्यानी लान में हिंदू युवा वाहिनी संगठन का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सिद्धराज सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों और समाज सेवा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। वाहिनी जिला कोषाध्यक्ष शिवांश तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष सिद्धराज सिंह व जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। हिन्दू युवा वाहिनी की जिला और महानगर कार्यकारिणी घोषित की गईं। शहर में जगह जगह लोगों ने वाहिनी के पदाधिकारियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दी संगठन की बागडोर

वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सिद्धराज सिंह ने कहा, "हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार नए साल में पहली बार किया जा रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संगठन सनातन धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा, और वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी का कर्तव्य होगा कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और समाज हित में कार्य करें।

संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये संकल्पित

बरेली जिलाध्यक्ष ठाकुर सर्वेश सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना और सभी धर्मों का सम्मान करना है। संगठन सेवा, परोपकार और मानवता के कार्यों में अग्रणी रहेगा। 'धर्मो रक्षति रक्षिता:' का अर्थ है कि अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे, तो धर्म हमारी रक्षा करेगा।" सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। हिंदू युवा वाहिनी ने इस आयोजन के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को संगठित कर एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किया है।

बरेली में ये बने हिन्दू युवा वाहनी के ध्वजवाहक

वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धराज सिंह ने बरेली और आंवला क्षेत्र में संगठन को मजबूत आधार स्तंभ देने के लिये वाहिनी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

अजय प्रताप सिंह: प्रदेश मीडिया प्रभारी
ठाकुर सर्वेश सिंह (एडवोकेट): बरेली जिला अध्यक्ष
शिवांश तोमर: जिला कोषाध्यक्ष
डॉ. आशुतोष दुबे: महानगर अध्यक्ष
शिवेक खंडेलवाल: आंवला लोकसभा अध्यक्ष
राजबहादुर पटेल: बिथरी विधानसभा अध्यक्ष
गोविंद सिंह: फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष
हरिओम सिंह: मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष
दशरथ गंगवार: नवाबगंज विधानसभा अध्यक्ष


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग