12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिस्ट्रीशीटर ने पहना भगवा चोला, भाजपा सांसद व कैबिनेट मंत्री ने ज्वाइन कराई पार्टी, रासुका, हत्या के दर्ज हैं मुकदमे

बरेली। अपराधियों की जगह जेल और एनकाउंटर का दावा करने वाली भाजपा को भी अब उन्हें गले लगाने से परहेज नहीं है। हत्या, रासुका, जानलेवा हमला, रंगदारी जैसे संगीन मुकदमों को अपने नाम करने वाले हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया सपा छोड़कर अब भाजपा के हो गए हैं। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा के क्लस्टर प्रभारी सुरेश राणा के साथ संदेश ने मंच साझा किया। उनके गले में भाजपा का पटका था।

2 min read
Google source verification
bjp_1.jpg

बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में सपाई से भाजपाई हुए संदेश

आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कार्यालय पर बुधवार को बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेद्र कश्यप की मौजूदगी में संदेश को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप का कहना है कि संदेश भाजपा की नीतियों से खुश हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। भाजपा नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में संदेश के पार्टी ज्वाइन करने से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य कमजोर होंगे। संदेश कनौजिया अपने समर्थकों के साथ बिथरी क्षेत्र में भाजपा के लिए चुनावी मददगार साबित होंगे। वहीं इस मामले में कुर्मियों का दूसरा धड़ा संदेश के खिलाफ है। संदेश के भाजपा ज्वाइन करने से उनमें नाराजगी है। वह संदेश के अपराधी बैकग्राउंड का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इससे भाजपा की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाने वाली साख को बट्टा भी लग रहा है।

एनकाउंटर की तैयारी करने वाली पुलिस अब ठोंकेगी संदेश को सलाम

सपा सरकार के बाद यूपी में भाजपा सत्ता में आ गई। एक नेता के इशारे पर संदेश कनौजिया के घर पुलिस की दबिशें शुरू हो गईं। ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। संदेश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए। यहां तक की तत्कालीन एसएसपी ने संदेश के एनकाउंटर भी तैयारी कर ली थी। बड़ी मुशिकल से संदेश ने राजनीतिक शरण लेकर खुद को बचाया। भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब वही पुलिस संदेश को सलाम ठोंकेगी।

थाना बिथरी में हत्या, गैंगेस्टर, रासुका जैसे 21 मुकदमे

सपा के जिला उपाध्यक्ष रहे संदेश कनौजिया के खिलाफ अकेले थाना बिथरी चैनपुर में करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, रासुका (एनएसए) राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, बलवा, मारपीट, धोखाधड़ी, रंगदारी के कई मामले हैं। मुकदमे बरेली के थानों में 2004 से 2022 के बीच 18 सालों में दर्ज हुए हैं। संदेश की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है।