28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौकशी से लेकर लूट और हमले के गैंग में शामिल लक्की शाह समेत 15 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली, मौहाल भड़काने में भी शामिल था मौलाना का गुर्गा

रंगदारी, पशु तस्करी, चोरी और लूट की वारदातों में लिप्त 15 आरोपियों पर बरेली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश जारी किए, जिसके बाद संबंधित थानों की पुलिस अब इन पर कड़ी निगरानी रखेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। रंगदारी, पशु तस्करी, चोरी और लूट की वारदातों में लिप्त 15 आरोपियों पर बरेली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश जारी किए, जिसके बाद संबंधित थानों की पुलिस अब इन पर कड़ी निगरानी रखेगी।

लक्की शाह की भी खुली शीट

सबसे चर्चित नाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मपुरा निवासी जुनैद अली खां उर्फ लकी शाह का है, जिसके खिलाफ कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में मौलाना तौकीर रज़ा के बुलावे पर आई भीड़ को उकसाने का आरोप भी उस पर लगा था और उसका नाम मुकदमे में शामिल किया गया था। पिछला निकाय चुनाव लकी शाह उस समय चर्चा में आया था जब उसे भाजपा की ओर से पार्षद पद का टिकट दिया गया, लेकिन आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी ने टिकट वापस ले लिया।

इन आरोपी के नाम भी शामिल

जिन अन्य आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें आंवला थाना क्षेत्र के रहीस अहमद उर्फ घिर्री, मोबीन, ज्ञान सिंह, छोटा और केशव उर्फ टेड़ा शामिल हैं। इसके अलावा हाफिजगंज के करन, सुभाषनगर के अनीश ठाकुर और मुकेश कुमार, इज्जतनगर के उजैर, मोहसिन, छुटका, लालू पटेल, अफरोज और सन्नी पटेल के नाम भी सूची में दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन सभी की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग