14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं में पति-पत्नी जिंदा जले, चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, दर्दनाक मौत

दायूं में हाईटेशन लाइन का तार टूटकर गिरने से पति-पत्नी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनोई के दसवां संस्कार से लौट रहे थे, उसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार उनकी बाइक पर टूटकर जा गिरा और दोनों की जलकर मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बदायूं। बदायूं में हाईटेशन लाइन का तार टूटकर गिरने से पति-पत्नी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनोई के दसवां संस्कार से लौट रहे थे, उसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार उनकी बाइक पर टूटकर जा गिरा और दोनों की जलकर मौत हो गई।

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव दुधारी के रहने वाले देवपाल(52) और उनकी पत्नी मीना(50) अपने बहनोई के दसवां संस्कार से लौट रहे थे, मूसाझाग में थाने के कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनकी चलती बाइक पर गिर गया। करंट की चपेट में आते ही बाइक में आग लग गई।

घटना से हड़कंप मच गया। राहगीरों और पुलिस ने बचाने की कड़ी मशक्कत की। हाईटेंशन लाइन की सप्लाई बंद कराई, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई। दोनों के शवों को निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कांग्रेस ने जताई चिंता, मुआवजे की मांग
यूपी कांग्रेस ने X पर वीडियो शेयर कर घटना पर चिंता जताई है। साथ ही बताया कि बिजली के खुले तार प्रदेश में यमदूत बने हुए हैं, लेकिन आईएएस अफसर और ऊर्जा मंत्री को दिल्ली दरबार में सलामी ठोंकन से फुर्सत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी से गुजारिश की है कि दम्पति के मौत की जिम्मेदारी तय करते हुए पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग