
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली से चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक मोहल्ले की महिला ने, अपने ससुराल वालो के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज कराया है। महिला के कथनानुसार उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। फिर बाद में अपने भाई से हलाला कराया।
उस महिला का कहना है कि उसकी शादी बरेली के थाना फरीदपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शौहर ने उसकी बिना मर्जी के उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। पुलिस को महिला ने बताया कि 12 मई 2021 को उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया था। गरम पानी सिर में डाला और तवा जांघ पर लगाया।
बायां हाथ भी उसका तोड़ दिया गया। उसने अगले दिन पूरी जानकारी अपने मायके वालों को फोन पर दे दी। इसके बाद उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। फरीदपुर के एक मौलाना से उसके शौहर ने कहा कि वह पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता है। तब मौलवी ने ससुर, सास और ननद के सामने पति के भाई से हलाला के लिए निकाह करा दिया।
महिला ने कहा कि अब उसका नया शौहर तलाक नहीं दे रहा है। शौहर भी शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता के थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने बताया मना करने पर खौलता पानी डाला, तलाक दे दिया लेकिन फिर से सलीमा को पाने के लिए हलाला के तहत छोटे भाई से जबरन निकाह करवा दिया। निकाह के बाद छोटे भाई बब्लू ने संबंध बनाए। मना करने पर मारता। वहीं, सलमान (पहला पति) भी अब छोटे भाई की पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाता। उसका कहना था ये मेरी पत्नी भी रह चुकी है।
महिला के पिता व्यापारी हैं। उन्होंने 19 नवबंर 2017 को अपनी बेटी का निकाह बरेली में किया था। युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दहेज में 5 लाख कैश और बुलेट सहित कई घर का सारा सामान दिया।
अब आपको बताते हैं महिला की जुबानी।
"विदाई के बाद जब में अपने घर पहुंची। पहली रात में ही पति ने आप्राकृतिक संबंध बनाए। मना करने पर पिटाई की। फोन भी छीन लिया। पूरी रात रोती रही। किसी को कुछ नहीं बताई। सुबह हुई तो मैंने अपनी सास और ससुर इस्लाम को सारी बात बताई। उन लोगों ने हमें ही गाली दी। सास ने कहा, तुम्हारा पति है। उसका जो मन करेगा, वह करेगा। तुम उसे मना नहीं कर सकती हो।"
सास की बात सुनी, तो मैं टूट गई। इसके बाद मेरा पति रोज आप्राकृतिक संबंध बनाता था। मैं कुछ नहीं बोल पाती थी। यही मेरी जिंदगी बन गई थी। मुझे लगता था कि पति सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मायके में भी नहीं बताई। इसी बीच बेटियां हुईं। इसके बाद भी पति नहीं सुधरा।
धीरे-धीरे उसकी दरिंदगी बढ़ने लगी। एक रात पति ने सारी हदें पार कर दी। किसी तरीके से कमरे से भाग निकली। इस बात से वह नाराज होकर गर्म पानी डाल दिया। गर्म तवा पैर पर रखा। बाल पकड़कर जमकर पिटाई की। जिससे मेरा हाथ टूट गया। अत्याचार बढ़ने लगा। 12 मई 2021 को रात में पति कमरे में आया। आप्राकृतकि संबंध बनाने के लिए बोला। मैने विरोध किया तो पहले पीटा फिर 3 तलाक बोल दिया।"
"छोटे भाई से कराया निकाह फिर हलाला"
"तीन तलाक के बाद मायके वालों से नहीं बताई। मेरा पति साथ में ही रहना चाहता था। 13 मई को पति ने अपने भाई से निकाह करा दिया। छोटा भाई भी संबंध बनाया। मना करने पर उसने भी पीटा। हमें प्रताड़ित करते थे। समय पूरा होने पर पति से फिर से निकाह कराने की बात शुरू हुई। उसका छोटा भाई तलाक देने के लिए तैयार नहीं था। घर वालों ने समझौता कराया कि मैं दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रहूंगी। यह सुनने के बाद मेरे पैरो तले जमीन खिसक गई।"
"मैं मायके भाग गई"
"14 जुलाई 2022 को मैं मायके आ गई। मैने अब्बू और अम्मी से पूरी बात बताई। घर वालों के साथ जाकर पुलिस को तहरीर दी। मेरे पति को जब पता चला तो वह मायके में आकर हंगामा किया। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद मैं कोर्ट चली गई।"
कोर्ट के आदेश पर पति सहित 6 के खिलाफ मुकदमा
अब 2022 में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला के पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। बरेली पुलिस की भी मदद ली जाएगी। जल्द ही हम लोग आरोपियों को सजा दिलाएंगे। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
Updated on:
12 Nov 2022 05:39 pm
Published on:
12 Nov 2022 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
