
बरेली। शहर के बिहारीपुर के रहने वाले शौहर ने अपनी पाकिस्तानी बीवी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति समेत ससुराल वालों से जान का खतरा बताया है। महिला ने आरोप लगाये कि उसके शौहर के कई महिलाओं से अफेयर हैं। जहां जाॅब करने जाते हैं, वहीं अफेयर कर लेते हैं। आये दिन मारपीट करते हैं। महिला की शिकायत पर कोतवाली में शौहर के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। महिला ने कहा कि वह अब हिन्दुस्तान में नहीं रहेगी, लाहौर जायेगी।
2008 में हुआ था लाहौर की महिला का निकाह
महिला ने बताया कि उसका निकाह 2008 में पाकिस्तान में ही बरेली के एक युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि शौहर व ससुरालवाले कई साल से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में उसने मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है। पति ने मंगलवार को उसको बुरी तरह पीटा। उसे तीन तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। बुधवार को दरगाह पहुंच कर महिला ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी से मदद मांगी। कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
ससुर करता है अश्लील हरकतें और शौहर चाकू दिखाकर धमकाता है
महिला लाहौर की रहने वाली है। बिहारीपुर में रहने वाले बच्चों के पापा से उसका निकाह हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। निकाह के पांच माह तक पाकिस्तान में रहने के बाद शौहर उसे बरेली ले आया। बरेली आने के बाद शौहर और ससुरालवालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। शौहर शराब पीकर घर आता है। उसे और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाता है। शौहर साजिशन लंबी अवधि के वीजा में अड़चन डालता है। मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। ससुरालवाले उसे और बच्चों को खाने पीने के लिए नहीं देते हैं। अब ज्यादती बर्दाश्त नहीं हो रही है।
कमरे में आकर दी धमकी, गायब कर दूंगा लाश
मंगलवार रात को शौहर कमरे में आया। उसे गालियां दीं। उसके साथ मारपीट की। उसे तीन तलाक दे दिया। धमकी दी कि मुकदमा वापस ले ले नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। तेरे घरवालों को तेरी लाश भी नसीब नहीं होगी। इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
Published on:
12 Jun 2024 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
