25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज न मिलने पर पति ने लिया 50 लाख का लोन, अब पत्नी पर बना रहा मायके से रुपये लाने का दबाव, जाने पूरा मामला

कैंट थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने लगभग 50 लाख रुपये का भारी-भरकम लोन लिया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने लगभग 50 लाख रुपये का भारी-भरकम लोन लिया है। अब उस कर्ज को चुकाने के लिए वह लगातार उस पर दबाव बना रहा है कि वह अपने पिता से रुपये लाकर दे।

थाना क्षेत्र के ग्रास मंडी नकटिया की रहने वाली वंदना गुप्ता पत्नी अतुल गुप्ता का कहना है कि उसके पिता पेंशन से अपना गुजारा करते हैं और इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए संभव ही नहीं है। जब उसने इस बात को पति को समझाने की कोशिश की तो पति ने उस पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति अतुल गुप्ता ने कई बार उसके साथ मारपीट की और यहां तक कि जान से मारने की कोशिश भी की।

महिला ने बताया कि पति के खिलाफ पहले भी उसने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग हमेशा मिलकर पति का साथ देते हैं और उसके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होते। वंदना का कहना है कि उसके ससुर मुन्नालाल गुप्ता, सास सुधा गुप्ता और जेठ रवि गुप्ता व अमित गुप्ता पति को उकसाते हैं और उसके ऊपर अत्याचार करने में सहयोग देते हैं।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 8 सितम्बर को उसका पति चाकू और लोहे की रॉड लेकर उस पर टूट पड़ा। इस दौरान उसने धमकी दी कि अगर उसने अपने मायके से पैसे नहीं लाए तो वह उसे जान से मार देगा। महिला का कहना है कि किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

वंदना गुप्ता का आरोप है कि पति के लिए उसके मायके से रुपये लाना जैसे अनिवार्य कर दिया गया है और जब वह असमर्थता जताती है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार तनाव और अत्याचार के चलते उसकी जिंदगी दहशत में गुजर रही है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। कैंट पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग