24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इफको के प्रबंध निदेशक आज आएँगे आंवला संयंत्र, किसानों को मिलेगी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला

यह प्रयोगशाला इफको किसान सैंधा केन्द्र पर तैयार की गई है जिसमें अब किसान अपने खेत की मिटटी की जांच आसानी से करा सकेगें।

less than 1 minute read
Google source verification
इफको के प्रबंध निदेशक आज आएँगे आंवला संयंत्र, किसानों को मिलेगी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला

इफको के प्रबंध निदेशक आज आएँगे आंवला संयंत्र, किसानों को मिलेगी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला

बरेली। इफको के प्रबंध निदेशक डाॅ0 उदय शंकर अवस्थी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज इफको आंवला संयंत्र आएँगे। इफको आंवला इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक आईसी झा ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक इफको डाॅ0ं उदय शंकर अवस्थी नव निर्मित ‘‘मृदा परीक्षण प्रयोगशाला‘‘ किसानों को समर्पित करेगें। यह प्रयोगशाला इफको किसान सैंधा केन्द्र पर तैयार की गई है जिसमें अब किसान अपने खेत की मिटटी की जांच आसानी से करा सकेगें। रुहेलखंड में एक मात्र यह प्रयोगशाला किसानों के लिए वरदान साबित होगी। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी की दिशा में प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 उदय शंकर अवस्थी कई लाभकारी परियोजना का उद्घाटन भी करेगें।
डाॅ0ं अवस्थी पाॅल पोथन नगर स्थित ‘‘परम्परागत स्वर्ण जयन्ती उद्यान ‘‘ का दौरा करेगें जहां दुर्लभ और विलुप्त हो रहे हर्बल और फलदार पौधे बड़ी संख्या में लगाये गये है। तीन दिवसीय दौर पर डाॅ0ं उदय शंकर अवस्थी संयत्र के उच्च प्रदर्शन और गुणवत्ता परक कार्यशैली को लेकर इफको अधिकारी और युवा इंजीनियरों के टीम के साथ बैठक भी करेगें। रेखा अवस्थी महिला सशक्तिकरण की दिशा में गांव की युवतियों को महिला क्लब की तरफ से रसोई के उपयोग हेतु निशुल्क बर्तन वितरित करेगी। इस अवसर पर रेखा अवस्थी सुबह टाइनी टाट्स शिक्षा केन्द्र पर स्कूली बच्चों से भी मिलेगीं और बच्चों को उपहार शिक्षा सामग्री वितरित करेगी।