4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईजी का विशेष अभियान : पुलिस के रडार पर 14 हजार से अधिक संदिग्ध, पूछताछ के बाद 232 आरोपी गिरफ्तार

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए आईजी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर बरेली रेंज में पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जनपदों में संवेदनशील स्थानों पर कुल 14,028 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और पूछताछ की गई। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आईजी डॉ. राकेश सिंह

बरेली। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए आईजी डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर बरेली रेंज में पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जनपदों में संवेदनशील स्थानों पर कुल 14,028 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और पूछताछ की गई। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखने के उद्देश्य से होटलों, ढाबों, मॉल, सरायों, प्रमुख चौराहों, साप्ताहिक बाजारों और रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

जिलों में हुई इन स्थानों पर चेकिंग

बरेली जनपद में 821 स्थानों पर 4,363 संदिग्धों की जांच हुई, जिसमें 68 मामले दर्ज कर 127 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बदायूं में 670 स्थानों पर 3,208 व्यक्तियों की चेकिंग हुई, जिसमें 8 मामले दर्ज कर 15 आरोपी पकड़े गए।

पीलीभीत में 540 स्थानों पर 3,134 संदिग्धों की जांच के दौरान 6 मामले दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

शाहजहांपुर में 660 स्थानों पर 3,323 व्यक्तियों की जांच के बाद 55 मामले दर्ज कर 83 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

ढाई हजार से ज्यादा स्थान किया चेक

इस अभियान में पुलिस ने कुल 2,591 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 137 मामले दर्ज किए और 232 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 714 लीटर अवैध शराब, 15 पव्वे, 68,570 रुपये नकद, 25 तमंचे, 30 कारतूस, 650 ग्राम चरस और 1.9 किलोग्राम अफीम भी बरामद की गई।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग