15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईएमए चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए डॉ. आरके सिंह और डॉ. अमित खन्ना आमने सामने

बरेली। आईएमए के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत तीन पदों पर रविवार सुबह आठ बजे से चुनाव शुरू हो गया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. आरके सिंह और डॉ. अमित खन्ना आमने सामने है। वोट शाम पांच बजे तक पड़ेंगे। इसके बाद कमेटी वोटो की गिनती कर परिणाम घोषित करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
doctor.jpg

उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी, सुबह आठ बजे से मतदान हुआ शुरू

चुनाव कमेटी के चेयरमैन डॉ. सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक तीन पदों पर मतदान होगा। इसके अलावा जो भी पद है वह बिना चुनाव के सिलेक्ट हो गए है। बताया उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्यशी डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. आरके सिंह और डॉ. विपिन है। पांच बजे के बाद सभी मत पेटियां एकत्र की जाएंगी। वह, आईएमए अध्यक्ष विनोद पागरानी और पूरी कमेटी के सदस्य काउंटिंग करेंगे। साढ़े छह बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

एक अक्टूबर से नई कार्यकारिणि डॉ. राजीव के अंडर काम करेगी

आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि आईएमए के मुद्दो पर चुनाव है। लगभग सात बजे तक परिणाम आ जाएगा। जो आज अध्यक्ष बनेगा उसका कार्यकाल एक साल बाद शुरू होगा। इस साल एक अक्टूबर से चार्ज मिलेगा पिछले वर्ष में जो निर्वाचित हुए डॉ. राजीव गोयल वह अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष का चुनाव एक साल पहले हो जाता है। एक अक्टूबर से नई कार्यकारिणि डॉ. राजीव के अंडर के काम करेगी। 24 सितंबर को वार्षिक आम बैठक है।