2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की मौत के सदमे में थे इम्तियाज, चौपुला पुल से गिरकर मौत, हत्या या हादसे की गुत्थी में उलझी पुलिस

शहर के चौपुला पुल पर एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई। आजमनगर निवासी इम्तियाज घर से टहलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी लाश पुल के नीचे खून से लथपथ मिली। यह साफ नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग के साथ क्या हुआ, हादसा, आत्महत्या या फिर किसी ने धक्का दिया।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर के चौपुला पुल पर एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई। आजमनगर निवासी इम्तियाज घर से टहलने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी लाश पुल के नीचे खून से लथपथ मिली। यह साफ नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग के साथ क्या हुआ, हादसा, आत्महत्या या फिर किसी ने धक्का दिया।

दोपहर करीब तीन बजे अटल सेतु के नीचे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो एक बुजुर्ग नीचे पड़े थे। उनके सिर और शरीर से खून बह रहा था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घंटों पुल पर टहलते रहे, कई बार नीचे झांका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इम्तियाज काफी देर से पुल पर इधर-उधर घूम रहे थे। नीचे गन्ने का जूस बेचने वाले युवक ने बताया कि बुजुर्ग कई बार पुल से नीचे झांकते नजर आए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अचानक वह नीचे गिर पड़े। परिजनों का कहना है कि इम्तियाज रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। उन्हें क्या हुआ, यह किसी को पता नहीं। घटना ने परिवार को झकझोर दिया है और इलाके में भी चर्चा का माहौल है।

बेटी की मौत के बाद थे अवसाद में

परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले इम्तियाज की बेटी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से वह गहरे सदमे में थे। वह बीमार भी रहते थे और इलाज चल रहा था। ऐसे में मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले को तीन एंगल से देख रही है, क्या यह महज हादसा था, खुदकुशी या किसी ने धक्का दिया। पुल के नीचे ठेला लगाने वालों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने घटना को होते हुए नहीं देखा। सभी ने सिर्फ गिरने की आवाज सुनी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग