27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर से खुला बरेली के मिलावटी पनीर का राज, एफएसडीए ने मारा छापा, पनीर-खोया नष्ट, हजारों किलो सरसों तेल सीज

कानपुर में 786 किलो घटिया पनीर पकड़े जाने के बाद बरेली का मिलावट नेटवर्क उजागर हो गया। एफएसडीए ने सब्जी मंडी स्थित कारोबारी पर छापा मारकर 580 किलो संदिग्ध पनीर और 18 किलो खोया नष्ट कराया, जबकि 1191 किलो सरसों तेल सीज किया। नमूने जांच को भेजे गए हैं।

2 min read
Google source verification

पनीर और खोया नष्ट करती टीम

बरेली। रंगों के त्योहार से ठीक पहले मिलावट के कारोबार पर प्रशासन का प्रहार जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को जिले में ताबड़तोड़ छापे मारकर सरसों तेल, पनीर, खोया और मसालों के सैंपल भरे। कार्रवाई के दौरान 1191 किलो सरसों का तेल सीज किया गया, जबकि 580 किलो पनीर और 18 किलो खोया जनहित में नष्ट करा दिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि मीरगंज के राजेंद्र नगर स्थित रिद्वि इंटरप्राइजेज पर टीम ने दबिश दी तो सरसों तेल का बड़ा स्टॉक मिला। यहां से दो नमूने भरे गए और करीब 1 लाख 77 हजार रुपये कीमत का 1191 किलो तेल मौके पर ही सीज कर दिया गया। अधिकारियों के तेवर देख व्यापारियों में खलबली मच गई।

पनीर के नाम पर सेहत से खिलवाड़

एक दिन पहले कानपुर नगर में 786 किलो घटिया पनीर पकड़ा गया था। जांच में तार बरेली से जुड़े। पता चला कि यह पनीर बरेली सब्जी मंडी स्थित रौनक ट्रेडर्स से 150 रुपये किलो के हिसाब से भेजा गया था। सूचना मिलते ही बरेली में भी छापा पड़ा। दुकान पर 580 किलो संदिग्ध पनीर अपायकर हालत में मिला। एक नमूना सील कर बाकी पूरा माल बुलडोजर के नीचे नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पनीर बदायूं जिले के बिधुलिया गांव से खरीदा जाता था। कई नाम सामने आए हैं। खाद्य विभाग ने बदायूं अफसरों को भी अलर्ट कर दिया है। अब सप्लाई चेन की कड़ी-कड़ी खंगाली जा रही है।

खोया, घी और मसाले भी रडार पर

शंकरपुर के अमन स्वीट्स से 18 किलो खोया जब्त कर नष्ट कराया गया। विजय ट्रेडर्स से हल्दी पाउडर और रंगीन चिप्स, जबकि फरीदपुर के बीसी ट्रेडर्स से घी का सैंपल लिया गया। आनंद विहार कॉलोनी से 48 किलो कचरी सीज की गई। कुल 10 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने साफ कर दिया है कि होली के नाम पर जहर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जब तक त्योहार खत्म नहीं होता, छापेमारी अभियान जारी रहेगा। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग