5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओसवाल शुगर मिल में डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, तीन बेटों से उठा पिता का साया

बरेली। ओसवाल शुगर मिल में काम कर रहे एक मजदूर को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हादसे के बाद तीन बेटों से पिता का साया उठ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
mratak_ka_bhai.jpg


मिल के कर्मचारियों ने मृतक के घर दी सूचना

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सरदारनगर निवासी जीवन लाल (35) पुत्र मूल चंद्र ओसवाल चीनी मिल में मजदूरी करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर कृष्णपाल ने बताया कि उनके भाई जीवन लाल बुधवार सुबह आठ बजे ड्यूटी के लिए निकले। करीब 10 बजे मिल के कर्मचारियों से पता चला कि उनके भाई को डंपर ने टक्कर मार दी है। वह बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए है।

उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने डंपर चालक के खिलाफ हाफिजगंज थाने में तहरीर दी है। मृतक की पत्नी का नाम दुर्गा देवी है। उनके तीन बेटे 12 साल का अंकित, आठ साल का लोकेश और पांच साल का प्रशांत है।

मृतक की पत्नी ने डंपर चालक के खिलाफ दी तहरीर

सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि डंपर में मैला भरते वक्त मजदूर डंपर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एसआरएमएस में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हाफिजगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग