16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के पूर्व कद्दावर मंत्री की करीबी नेता नमिता शर्मा के घर लाखों की चोरी, दिल्ली में थीं

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ मंत्री की करीबी नेता नमिता शर्मा के राजेंद्र नगर स्थित घर में चोरों ने सेंधमारी कर डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों के आभूषण चुरा लिए। सीओ और इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। भाजपा के पूर्व वरिष्ठ मंत्री की करीबी नेता नमिता शर्मा के राजेंद्र नगर स्थित घर में चोरों ने सेंधमारी कर डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों के आभूषण चुरा लिए। सीओ और इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की तहकीकात कर रही है।

7 नवंबर को बेटी के साथ गईं थीं दिल्ली

राजेंद्र नगर के ई ब्लॉक में रहने वाली भाजपा नेता नमिता शर्मा अपनी बेटी नंदनी के साथ रहती हैं। सात नवंबर को वह किसी काम से अपनी बेटी के साथ दिल्ली गई थीं। रविवार रात नौ बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि कमरों और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण गायब थे।

सीओ और इंस्पेक्टर ने लिया जायजा, सीसीटीवी से तलाश रहे चोर

सीओ पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य अहम सबूत इकट्ठा किए। इस घटना की खबर मिलने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और पार्षद शशि सक्सेना समेत कई स्थानीय लोग भी नमिता शर्मा के घर पहुंचे। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग