Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेखपाल हत्याकांड: लेखपालों ने की हड़ताल, कचहरी परिसर में धरने पर बैठे

लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद जिले भर के लेखपाल हड़ताल कर धरने पर बैठ गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद जिले भर के लेखपाल हड़ताल कर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

21 दिसंबर से लेखपालों की प्रदेश भर में होगी हड़ताल

धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि अभी सिर्फ जिले के लेखपाल धरने पर बैठे हैं। अगर 21 दिसंबर तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो प्रदेश भर के लेखपाल धरना देंगे। लेखपाल संघ इस घटना के बाद काफी आक्रोश में है।

गंभीरता से हो जांच, जल्द पकड़े जाएं आरोपी

लेखपालों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लेखपाल के दो हत्या आरोपी अभी भी फरार है। उन्होंने मांग की है कि फॉरेंसिक जांच आख्या 24 घंटे में उपलब्ध कराई जाए। वहीं जांच के आधार पर मनीष कश्यप के हत्यारोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद से लेखपालों में जबरदस्त आक्रोश

लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सभी तहसीलों में लेखपालों का धरना जारी है। लेखपाल संघ की मांग है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी। 21 दिसम्बर ये हड़ताल से प्रदेशव्यापी हो जाएगी।