
बरेली। दिल्ली में रहने वाली युवती बरेली के भमोरा निवासी फुफेरी बहन से समलैंगिक प्यार में बंध गई। दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं। अब दोनों का भरोसा एक-दूसरे से उठ गया है। इनमें से एक युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। ममेरी बहन पर मोबाइल फोन और जेवर लेकर भाग जाने का आरोप लगाया।
दिल्ली से आई युवती ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी काम की तलाश में चार साल पहले दिल्ली गई थी। वहां उसने अपने साथ किराये के कमरे में रख लिया। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं। साथ जीने मरने की कसमें खा लीं, लेकिन बीते दिनों से फुफेरी बहन के व्यवहार में बदल आ गया। वह उसका फोन और जेवर चुराकर दिल्ली से भाग आई। जब उसे कॉल किया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह यहां आई है।
युवती का आरोप था कि उसने भमोरा में बहन के घर पहुंचकर अपना सामान मांगा तो फुफेरे भाई ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि फुफेरी बहन ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर पिता को थाने का चौकीदार बताते हुए चाकू से हमला करवाने और तेजाब डलवाने की धमकी दी है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। झगड़े के पीछे फुफेरी बहन की किसी युवक से दोस्ती होने की बात बताई जा रही है।
Updated on:
06 Apr 2025 11:19 am
Published on:
06 Apr 2025 11:19 am
