बरेली। फरीदपुर में बुधवार शाम लखनऊ से मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की टैंकर से टक्कर हो गई इस हादसे में टैंकर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दिल्ली लखनऊ रेलमार्ग यातायात बाधित हो गया। दुर्गटना के बाद बरेली के जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह और एसएसपी जोगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया वहीं रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना में घायलों और मृतक की सूची बरेली पुलिस की तरफ से जारी की गई है वहीं पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।