25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखपति हुए बरेली वाले, विकास की रफ्तार में बरेली नंबर-1, पीलीभीत OUT, मंडल में विकास का रियलिटी चेक

उत्तर प्रदेश की रफ्तार पकड़ती अर्थव्यवस्था के बीच बरेली मंडल की तस्वीर भी सामने आ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, मंडल में बरेली जिले ने विकास का झंडा बुलंद कर दिया है, जबकि पीलीभीत सबसे पीछे फिसलता नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। उत्तर प्रदेश की रफ्तार पकड़ती अर्थव्यवस्था के बीच बरेली मंडल की तस्वीर भी सामने आ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, मंडल में बरेली जिले ने विकास का झंडा बुलंद कर दिया है, जबकि पीलीभीत सबसे पीछे फिसलता नजर आ रहा है। सबसे खास बात ये कि बरेली अब ‘लखपति जिला’ बन चुका है, जहां प्रति व्यक्ति सालाना आय एक लाख रुपये के पार पहुंच गई है। वहीं मंडल के बाकी तीन जिले अभी भी इस आंकड़े से नीचे जूझ रहे हैं।

मंडल में बरेली टॉप, पीलीभीत सबसे नीचे

जीडीपी के मामले में बरेली मंडल में पहले स्थान पर
पीलीभीत की स्थिति सबसे कमजोर, विकास दर और योगदान दोनों में पिछड़ा
प्रदेश स्तर पर बरेली को 8वां स्थान मिला

लखपति बना बरेली, बदायूं सबसे गरीब

बरेली: ₹1,04,314 (प्रति व्यक्ति आय)
शाहजहांपुर: ₹85,577
पीलीभीत: ₹84,713
बदायूं: ₹65,818 (सबसे कम)
इससे साफ है कि बरेली के लोग अब औसतन ‘लखपति’ हो चुके हैं, जबकि बदायूं सबसे पीछे खड़ा है।

जीडीपी में भी बरेली का दबदबा

बरेली: ₹65,119 करोड़
(2024-25)
शाहजहांपुर: ₹34,802 करोड़
बदायूं: ₹32,789 करोड़
पीलीभीत: ₹24,093 करोड़
पिछले तीन सालों में बरेली की जीडीपी लगातार तेजी से बढ़ी है, जिससे इसका विकास मॉडल मजबूत माना जा रहा है।

विकास दर में भी आगे बरेली

बरेली: 11% (सबसे ज्यादा)
पीलीभीत: 10.5%
शाहजहांपुर: 9.8%
बदायूं: 5.7% (सबसे कम)

प्रदेश में योगदान

बरेली: 2.15% (सबसे अधिक)
शाहजहांपुर: 1.15%
बदायूं: 1.08%
पीलीभीत: 0.80% (सबसे कम
हालांकि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में इस साल 13.4% की वृद्धि हुई है, लेकिन बरेली मंडल के सभी जिलों की वृद्धि इससे कम रही। प्रति व्यक्ति आय में भी प्रदेश की वृद्धि 12% रही, जबकि मंडल इससे पीछे रह गया।