
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव प्रचार आज यानी शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कल यानी 6 मई को रवाना होंगी। आगरा सीट के लिए स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टियों की रवानगी शाहदरा स्थित मंडी समिति से होगी। फतेहपुर सीकरी सीट के लिए खेरागढ़ मंडी में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। खेरागढ़ मंडी तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को कोठी मीना बाजार मैदान से किराया देकर बस उपलब्ध होंगी। इधर, पोलिंग पार्टियों और चुनाव ड्यूटी के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो चुका है।
आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों सीटों पर करीब 18 हजार कर्मचारी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया, “मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। प्रचार बंद होने के बाद कोई भी प्रत्याशी या दल राजनीतिक सभा रोड शो, रैली, जुलूस और अन्य गतिविधियां नहीं कर सकता। मतदान दिवस पर शराब, भांग व बीयर की दुकानें बंद रहेंगी।”
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया, “मतदान दिवस पर किराना, चाय, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सुबह 9 से रात 9 बजे तक पूर्व की भांति खुली रहेंगी। आगरा व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जय पुरसनानी के अनुसार सुबह 7 से 9 बजे तक पहले सभी व्यापारी वोट डालने जाएंगे वोट डालने के बाद खाद्य सामग्री की दुकानों को खोला जाएगा।”
मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के अनुसार फैक्टरी, कारखाने, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, औद्योगिक उपक्रम में कार्यरत कर्मियों को मतदान के लिए अवकाश दिया जाएगा। सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान, दुकानों को आदेश का पालन करना होगा।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद , मैनपुरी, एटा, बदायूं, ऑवला और बरेली में मतदान होगा।
Published on:
05 May 2024 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
