उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिवार शोहदे की धमकियों की दहशत से भागा-भागा फिर रहा है। यहां एक युवती की शादी तय होने पर उसके घरवालों को लगातार धमकी मिल रही है। युवती के पिता ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस शिकायत के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। मामला सीबीगंज का है। जहां एक युवती की शादी होने पर एक युवक ने धमकी दे डाली की अगर बारात दरवाजे पर आई तो लाशे बिछा दूंगा।