5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली से लखनऊ तक 4 जगह देना होगा टोल टैक्स, मैगलगंज टोल प्लाजा आज से शुरू, कितना बढ़ा बोझ?

Bareilly Lucknow Toll Tax: उत्तर प्रदेश के बरेली से लखनऊ का सफर आज से और महंगा हो जाएगा। अब बरेली से लखनऊ तक जाने के लिए अब आपको 4 जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा। इस रूट पर आज यानी 20 अक्टूबर से मैगलगंज टोल प्लाजा पर वसूली शुरू हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
bareilly lucknow toll tax

Bareilly Lucknow Toll Tax: बरेली से लखनऊ का सफर आज से और महंगा हो गया है। यानी अब बरेली से लखनऊ और लखनऊ से बरेली आने-जाने के लिए लोगों की जेब का बोझ बढ़ जाएगा। 20 अक्टूबर यानी शुक्रवार से एनएचएआई ने मैगलगंज में भी टोल वसूली शुरू कर दी है। यहां की जिम्मेदारी हरियाणा की कंपनी स्काई लार्क को सौंपी गई है। एनएचएआई के अनुमान के अनुसार यहां करीब 27 लाख 45 हजार रुपये प्रतिदिन टोल टैक्स वसूला जाएगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे से यहां वसूली शुरू हो चुकी है। मैगलगंज टोल के संचालन की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी।

एनएचएआई के पीडी बीपी पाठक ने बताया कि मैगलगंज टोल के संचालन की जिम्मेदारी हरियाणा की स्काई लार्क कंपनी को दी गई है। इसके लिए एनएचएआई ने टेंडर निकाला था। यहां से रोजाना लगभग 18 हजार वाहन गुजरने का आकलन किया गया है। इसके हिसाब से यहां रोजाना लगभग 18 लाख 45 हजार रुपये की टोल वसूली का टारगेट रखा गया है।

इसके साथ ही बरेली से लखनऊ तक 256 किलोमीटर के सफर में अब लोगों को चार जगह टोल टैक्स देना होगा। इससे पहले फरीद, खैराबाद और इटौंजा में टोल टैक्स की वसूली हो रही थी। अब शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से मैगलगंज में भी टोल वसूली शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मैगलगंज में कार के लिए 130 रुपये, हल्के कॉमर्शियल वाहन के लिए 205 रुपये, बस और ट्रक के लिए 425 रुपये और भारी कॉमर्शियल वाहन के 475 रुपये टोल टैक्स निर्धारित किया गया है।