25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धीरेंद्र शास्त्री पर फिर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- कट्टरपंथी फौज बनाने से देश को होगा नुकसान

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली फौज तैयार करने की बात करते हैं, जो देश के लिए खतरनाक है।

less than 1 minute read
Google source verification

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली फौज तैयार करने की बात करते हैं, जो देश के लिए खतरनाक है।

मौलाना रजवी ने कहा कि भारत पहले से ही कई मोर्चों पर कट्टरपंथ और उग्रवाद से जूझ रहा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद सिर उठा रहा है, वहीं मणिपुर और असम में उग्रवादी हिंसा फैलाते हैं। दूसरी तरफ, कुछ मुस्लिम संगठन और व्यक्ति भी कट्टर सोच फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में किसी धार्मिक व्यक्ति द्वारा कट्टरपंथी फौज तैयार करने की बात करना देश को नुकसान पहुंचाने वाली सोच है।

उन्होंने कहा धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक व्यक्ति हैं, उन्हें धर्म और शिक्षा की बात करनी चाहिए। शिक्षा ही विकास का रास्ता है। कट्टरपंथी फौज बनाने से सिर्फ टकराव बढ़ेगा और देश को तोड़ने की साजिश को बल मिलेगा। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लव जिहाद के मुद्दे पर भी धीरेंद्र शास्त्री को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों में लव जिहाद का कोई वजूद नहीं है। इसे साजिश के तहत मुसलमान नौजवानों के खिलाफ पेश किया गया और अब इसे हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने साफ कहा कि हर इंसान को, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, अपने-अपने धर्म पर डटे रहना चाहिए। कोई भी मजहब लोगों को आपस में लड़ना-भिड़ना नहीं सिखाता। धर्म का असली मकसद इंसान को नेक राह पर चलाना है। मौलाना ने दो टूक कहा कि अच्छा इंसान वही है, जो अपने धर्म की मूल शिक्षाओं पर अमल करे और समाज में भाईचारा बनाए रखे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग